अमेरिका: रैटलस्नेक के काटने पर 54 एंटी-वेनम इंजेक्शन लगे, अस्पताल का बिल ₹11 करोड़
कैलिफोर्निया में अपने परिवार से मिलने गए एक व्यक्ति को ज़हरीले रैटलस्नेक ने दो बार डस लिया। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने उसे 54 वायल एंटी-वेनम दिए और 12 दिनों तक आईसीयू में भर्ती रखा। परिवार के अनुसार, अस्पताल ने उन्हें लगभग ₹11 करोड़ का बिल थमा दिया है। इसके अलावा, काम पर न जा पाने की वजह से व्यक्ति को अपनी सैलरी का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।