अमेरिका में ₹85,000 की दवा भारत में ₹35 में उपलब्ध; अमेरिकी महिला ने जताई नाराजगी

भारत यात्रा पर आईं अमेरिकी नागरिक लिज़ ने बताया कि उनकी आंटी ब्लड कैंसर के इलाज के लिए 'रेव्लिमिड' दवा का सेवन करती हैं। उनके अनुसार, अमेरिका में इस दवा की एक गोली की कीमत लगभग ₹85,000 है, जबकि भारत में इसका जेनेरिक वर्जन महज ₹35 से ₹300 के बीच मिल जाता है। लिज़ का कहना है कि अमेरिका में दवाओं के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है, जबकि भारत में ये काफी किफायती दरों पर उपलब्ध हैं।

by shortkt.com
5 hours ago
अमेरिका में ₹85,000 की दवा भारत में ₹35 में उपलब्ध; अमेरिकी महिला ने जताई नाराजगी | ShortKT