अमेरिका में ₹1 करोड़ कमाने वाले भारतीय का खुलासा, भारत में ₹25 लाख की सैलरी में होती थी ज्यादा बचत

अमेरिका में बसे एक भारतीय ने अपनी कमाई और खर्चों का हिसाब साझा किया है। उन्होंने बताया कि वहां उनका सालाना पैकेज ₹1 करोड़ है, जबकि भारत में यह ₹25 लाख था, लेकिन भारत में उनकी बचत ज्यादा होती थी। उन्होंने खर्चों का ब्योरा देते हुए कहा कि हर महीने $1,500 टैक्स में चले जाते हैं, $500 कार इंश्योरेंस में, $500 परिवार के स्वास्थ्य बीमा में और $1,000 से $1,200 खाने-पीने पर खर्च होते हैं। इसके अलावा $500 से $800 अन्य खर्चों में निकल जाते हैं, जिससे महीने के अंत में सिर्फ $1,000 ही बच पाते हैं। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि भारत में वे आसानी से ₹1.25 लाख प्रति महीना बचा लेते थे।

by shortkt.com
5 hours ago
अमेरिका में ₹1 करोड़ कमाने वाले भारतीय का खुलासा, भारत में ₹25 लाख की सैलरी में होती थी ज्यादा बचत | ShortKT