अमेरिका में शाहरुख खान ने नाइट राइडर्स क्रिकेट स्टेडियम का अनावरण किया
फिल्म स्टार शाहरुख खान ने कैलिफोर्निया के पोमोना में नाइट राइडर्स क्रिकेट स्टेडियम का अनावरण किया है। यह स्टेडियम मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में लॉस ऐंजलस नाइट राइडर्स टीम के होम ग्राउंड के रूप में काम करेगा। शाहरुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जो एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। आप सभी का LA के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में स्वागत है।"