अमेरिका में 'मिडल क्लास' घर देखकर हैरान हुए लोग, भारतीय महिला ने शेयर किया वीडियो
अमेरिका में बसी एक भारतीय महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने ₹6 करोड़ की कीमत वाला एक 'मिडल क्लास' घर दिखाया है। इस घर में एक बड़ा लॉन, कई कमरे और तमाम आधुनिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसकी तुलना बेंगलुरु और मुंबई की महंगी संपत्तियों से कर रहे हैं। एक यूजर ने तो इसे जन्नत जैसा सुंदर बताया है।