अमेरिका में प्रीस्कूल की महंगी फीस पर चर्चा, भारतीय महिला का वीडियो हुआ वायरल
एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर अमेरिका में प्रीस्कूल की भारी-भरकम फीस का खुलासा किया है। उनके अनुसार, 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए हफ्ते में दो दिन की क्लास की फीस लगभग ₹4 लाख, तीन दिन की ₹5 लाख और पूरे पांच दिन के सेशन की फीस ₹9 लाख तक पहुंच गई है। इस जानकारी के सामने आने के बाद इंटरनेट पर इसे लेकर काफी बहस शुरू हो गई है।