अमेरिका में जन्म लेने पर भी नहीं मिलेगी नागरिकता, बर्थ टूरिज़्म पर ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जन्मसिद्ध नागरिकता से जुड़े दो नए कार्यकारी आदेशों को मंजूरी दी है। वाइट हाउस के अनुसार, इन आदेशों का उद्देश्य उन बच्चों को नागरिकता मिलने से रोकना है जिनकी माताएं केवल प्रसव के लिए टूरिस्ट वीज़ा पर अमेरिका आती हैं, ताकि बच्चा पैदा होते ही स्वतः अमेरिकी नागरिक बन जाए। इस प्रक्रिया को 'बर्थ टूरिज़्म' के नाम से जाना जाता है।