अमेरिका में किसी को 'अंकल' या 'आंटी' कहना क्यों पड़ सकता है भारी?
अमेरिका में बसीं भारतीय महिला कोमल पांडेय ने एक दिलचस्प अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि अगर आप वहां किसी गोरे व्यक्ति को 'अंकल' या 'आंटी' कहकर बुलाते हैं, तो वे काफी हैरान हो सकते हैं। उनका रिएक्शन ऐसा होता है जैसे आप किसी और को संबोधित कर रहे हों। कोमल के मुताबिक, बेहतर यही है कि अगर आप उनका नाम जानते हैं तो नाम लेकर बुलाएं, वरना उन्हें 'सर' या 'मैम' कहना ही सही रहता है।