अमेरिका बनाम भारत: इलाज के खर्च में भारी अंतर, शख्स ने कहा- US में बीमार होना सजा जैसा
अमेरिका में बसे एक व्यक्ति ने वहां के महंगे मेडिकल खर्चों को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में उनके इलाज का खर्च $23,000 यानी करीब ₹22 लाख आया, जबकि वही इलाज भारत में केवल ₹47,000 में हो गया। उन्होंने आगे कहा, "अमेरिका में जब भी मैंने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश की, तो वे हमेशा व्यस्त होने का बहाना बनाते रहे। वहां बीमार पड़ना वास्तव में किसी सजा से कम नहीं है।"