अमेरिका के हवाई हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में की बमबारी
ईरान के सैन्य ठिकानों पर अमेरिका द्वारा की गई बमबारी के बाद, शुक्रवार को ईरान ने बहरीन और कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिका के पिछले हमलों में ईरानशहर एयरपोर्ट, एक रेलवे स्टेशन और 5 पुलों को नुकसान पहुंचा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही लगभग पूरी तरह ठप हो गई है।