अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान को मिला गैस का बड़ा भंडार

अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के माहौल में ईरान के पेट्रोलियम मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने एक बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी फार्स प्रांत में एक नए गैस फील्ड का पता चला है, जिसमें 7.5 ट्रिलियन क्यूबिक फीट यानी करीब 212.4 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस मौजूद है। पाकनेजाद के मुताबिक, इस नए भंडार से लगभग 5.7 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस का उत्पादन किया जा सकेगा।

by shortkt.com
11 hours ago
अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान को मिला गैस का बड़ा भंडार | ShortKT