अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत
अमेरिका के आयडाहो में एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस वहां मौजूद सैकड़ों लोगों से पूछताछ कर रही है जो घटना के वक्त वहां मौजूद थे। अधिकारियों का कहना है कि हमलावर को मार गिराया गया है और अब इस हमले के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।