अमेठी में हार के बाद राज्यसभा न भेजे जाने पर स्मृति ईरानी का बयान
2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से हारने के बाद स्मृति ईरानी को राज्यसभा न भेजे जाने पर उन्होंने अपनी बात रखी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी संगठन में कोई भी पद पहचान का जरिया नहीं, बल्कि काम करने का एक अवसर होता है। उन्होंने आगे कहा कि जिस पृष्ठभूमि से वह आती हैं, वहां से इस मुकाम तक पहुंचने की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।