अमरनाथ यात्रा: बालटाल मार्ग पर 2029 से केबल कार सेवा होगी शुरू
केंद्र सरकार अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर 2029 से केबल कार सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। इस परियोजना का निर्माण कार्य अप्रैल 2027 से शुरू किया जाएगा। इस पहल से बालटाल से संगम टॉप तक की 5-8 घंटे की यात्रा सिर्फ 25-30 मिनट में पूरी हो सकेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाना है।