अमरनाथ यात्रा के 5 दिन बाद ही क्यों गायब हो गया बाबा बर्फानी का शिवलिंग?
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के केवल 5 दिनों के भीतर ही बाबा बर्फानी का शिवलिंग लगभग पूरी तरह से लुप्त हो गया है। पर्यावरण विशेषज्ञ मुताहरा देवा का कहना है कि गुफा के भीतर का तापमान बढ़ने, कम बर्फबारी होने, बारिश, नमी और वहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के कारण प्रभावित होता है। इन्हीं कारणों से प्राकृतिक रूप से बनने वाला यह बर्फ का शिवलिंग तय समय से पहले ही पिघलने की संभावना बनी रहती है।