अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी: 91 गेंदों में ठोके 233 रन, लगाए 25 छक्के
भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने पंजाब के एक वनडे डिस्ट्रिक्ट मैच में तरन तारन की सीनियर पुरुष टीम के विरुद्ध धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज 91 गेंदों में 233 रन बना डाले। अमृतसर की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने अपनी इस शानदार पारी में 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के जड़े। अभिषेक की इस बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से अमृतसर की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।