अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला का नाम आया सामने, कुलदीप सेंगर की समर्थक है बरखा त्रेहन
अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला की शिनाख्त बरखा त्रेहन के तौर पर की गई है। फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने बताया कि बरखा एक पुरुष अधिकार कार्यकर्ता हैं और 'पुरुष आयोग' की प्रमुख भी हैं। वह पूर्व बीजेपी विधायक और रेप के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर का सार्वजनिक रूप से समर्थन कर चुकी हैं, साथ ही उन्होंने सेंगर को मिली जमानत का भी बचाव किया था।