अफ्रीका घूमने गई पाकिस्तानी व्लॉगर का कबीलाई युवक से हुआ 'निकाह', जानें क्या है पूरा मामला
पाकिस्तानी व्लॉगर राबिया जब हाल ही में अफ्रीका के हमर समुदाय से मिलने गईं, तो वहां के सबसे कम उम्र के एक व्यक्ति ने उन्हें पारंपरिक चूड़ी पहना दी। राबिया ने बताया, 'यह चूड़ी पहनाने के बाद अब वह मुझे छोड़ नहीं रहा है। यहां की रस्म के अनुसार, अगर किसी युवक को कोई लड़की पसंद आ जाती है, तो वह उसे कड़ा पहना देता है और वह लड़की उसकी पत्नी बन जाती है।'