अफगानिस्तान: हिजाब न पहनने पर मिली सजा के बाद पिता ने 10 साल तक बेटी को बेटे की तरह पाला
अफगान पत्रकार और महिला अधिकार कार्यकर्ता नीलोफर अयूबी का किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जब नीलोफर महज 4 साल की थीं, तब हिजाब न पहनने के कारण उन्हें सड़क पर थप्पड़ मारा गया था। इस घटना के बाद उनके पिता ने उनके बाल कटवा दिए और पूरे 10 साल तक उन्हें एक लड़के की तरह रखा, ताकि वह बिना किसी रोक-टोक के पढ़-लिख सकें और आजादी से रह सकें। नीलोफर के अनुसार, उन्हें इस बात का एहसास तब तक नहीं हुआ जब तक कि 13 साल की उम्र में उन्हें पीरियड्स शुरू नहीं हुए।