अनुराग डोभाल के आरोपों पर पत्नी रितिका का पलटवार, अफेयर और एलिमनी की खबरों पर दी सफाई
यूट्यूबर अनुराग डोभाल की ओर से अपनी पत्नी रितिका पर बेवफाई और मोटी एलिमनी मांगने के लगाए गए आरोपों पर रितिका ने अपनी बात रखी है। रितिका ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, "अगर मैंने पैसों की मांग की है, तो उसका सबूत पेश करें, क्योंकि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। अनुराग लगातार मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करवा रहा है, और मैं सिर्फ उसे दोबारा चालू करवाने के लिए अपने एक दोस्त से मदद लेने गई थी।"