अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल पर CBI का केस, EPFO को ₹1,816 करोड़ का चूना लगाने का आरोप
EPFO की शिकायत के बाद CBI ने रिलायंस कैपिटल, उसके पूर्व प्रमुख अनिल अंबानी और अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है। मामला 2013-14 में NCD में किए गए ₹2,500 करोड़ के निवेश में फंड के दुरुपयोग और धोखाधड़ी से जुड़ा है। इस कथित गड़बड़ी के कारण EPFO को कुल ₹1,816 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा, जिसमें ₹1,007.55 करोड़ की मूल राशि और ₹808.67 करोड़ का ब्याज शामिल है।