अध्ययन: हर दिन ढाई घंटे से अधिक सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ा सकता है डिप्रेशन का खतरा
एक शोध के अनुसार, सोशल मीडिया का अधिक उपयोग डिप्रेशन की बड़ी वजहों में शामिल है। सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने अपनी रिसर्च में पाया कि जो लोग रोजाना ढाई घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया पर बिताते हैं, उनमें डिप्रेशन होने की संभावना अधिक होती है। यह निष्कर्ष पिछले 11 सालों के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद सामने आया है।