अटारी-वाघा बॉर्डर का वीडियो वायरल: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सैन्य अधिकारी को दी सलामी
सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से फैल रही है, जिसमें अटारी-वाघा सीमा पर एक पाकिस्तानी रेंजर भारतीय सेना के एक अधिकारी को सैल्यूट करता दिखाई दे रहा है। जवाब में भारतीय अधिकारी ने भी उनकी तरफ देखकर इस सलामी का सम्मान किया। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी कि उनका दिल खुश हो गया, वहीं दूसरे ने इसे सैन्य अनुशासन की बेहतरीन मिसाल बताया।