अजिंक्य रहाणे ने किया खुलासा, यशस्वी जायसवाल को 4 मैचों के बैन से कैसे बचाया
अजिंक्य रहाणे ने खुलासा किया है कि दलीप ट्रॉफी 2022 के फाइनल मुकाबले के दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल को बीसीसीआई द्वारा लगाए जाने वाले 4 मैचों के प्रतिबंध से किस तरह सुरक्षित रखा। दरअसल, जायसवाल लगातार साउथ ज़ोन के खिलाड़ियों को स्लेज कर रहे थे, जिसके चलते रहाणे ने उन्हें मैदान से बाहर जाने का निर्देश दिया। रहाणे ने बताया कि मैच रेफरी जायसवाल पर बैन लगाने का मन बना चुके थे, लेकिन जब उन्होंने जायसवाल को मैदान से बाहर कर दिया, तो रेफरी ने अपना फैसला बदल दिया और बैन से जुड़ा पत्र फाड़ दिया।