अजय देवगन की 'क्राइम पेट्रोल' होस्टिंग फीस का आंकड़ा सामने आया
अजय देवगन ने टीवी की दुनिया में होस्ट के तौर पर कदम रखा है और वह अब 'क्राइम पेट्रोल' शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने शो के निर्माताओं के साथ 15 एपिसोड का करार किया है, जिसके बदले उन्हें ₹90 करोड़ का भुगतान किया गया है। हालांकि, होस्टिंग के मामले में सलमान खान और अमिताभ बच्चन की फीस अजय देवगन से कहीं ज्यादा है।