अजमल कसाब के बिरयानी मांगने का किस्सा क्यों गढ़ा था? वकील उज्ज्वल निकम ने किया खुलासा

पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने 'लल्लनटॉप' को दिए एक इंटरव्यू में साफ किया है कि कसाब को कभी मटन बिरयानी नहीं परोसी गई थी। निकम ने बताया कि उस दौरान मीडिया में यह खबर चल रही थी कि रक्षा बंधन के मौके पर कसाब अपनी बहन को याद कर भावुक हो गया और उसकी आंखों में आंसू आ गए। इसी दावे को काटने के लिए उन्होंने मीडिया के सामने बिरयानी वाली बात कही थी।

by shortkt.com
4 hours ago
अजमल कसाब के बिरयानी मांगने का किस्सा क्यों गढ़ा था? वकील उज्ज्वल निकम ने किया खुलासा | ShortKT