अगर हममें से कोई लड़का होता तो हम शादी कर लेते: सांसद इकरा हसन
सपा सांसद इकरा हसन से एक सवाल किया गया कि अगर उन्हें किसी द्वीप पर अकेले छोड़ दिया जाए, तो वह किसके साथ रहना पसंद करेंगी? इस पर इकरा ने जवाब दिया कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई साथी नहीं मिला है, लेकिन फिलहाल वह अपनी दोस्त सारा के साथ रहना चाहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि हम अक्सर हंसी-मजाक में यह बात कहते हैं कि अगर हम दोनों में से कोई एक लड़का होता, तो अब तक हमारी शादी हो चुकी होती।