अखिलेश की चुनौती: बोले- राम मंदिर चंदे में हुई धांधली, सितंबर में कराएं यूपी चुनाव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में हेराफेरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'चंदे में चोरी की सच्चाई जल्द ही सबके सामने होगी और अब लोग बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देंगे।' अखिलेश ने बीजेपी को चुनौती दी कि वे सितंबर में ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवा लें। उन्होंने आगे कहा, 'चोरी करना बीजेपी की आदत बन गई है। इस बार भगवान राम ने ही इनकी पोल खोल दी है और वे इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।'

by shortkt.com
5 hours ago
अखिलेश की चुनौती: बोले- राम मंदिर चंदे में हुई धांधली, सितंबर में कराएं यूपी चुनाव | ShortKT