अक्षय कुमार ने मुंबई में दो फ्लैट बेचकर कमाए 38% ज्यादा दाम

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने मुंबई के मुलुंड इलाके में स्थित अपने दो आलीशान अपार्टमेंट्स को ₹12.38 करोड़ में बेच दिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के कागजातों के हवाले से CRE Matrix ने जानकारी दी है कि अक्षय ने इन फ्लैट्स को अक्टूबर 2017 में करीब ₹9 करोड़ की लागत से खरीदा था। इस सौदे से उन्हें 37.56% का फायदा हुआ है। इस डील के लिए खरीदार की तरफ से ₹74.28 लाख की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है।

by shortkt.com
7 hours ago
अक्षय कुमार ने मुंबई में दो फ्लैट बेचकर कमाए 38% ज्यादा दाम | ShortKT