अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की शादी होते-होते रह गई, डायरेक्टर सुनील दर्शन ने बताई वजह
फिल्म निर्देशक सुनील दर्शन ने हालिया इंटरव्यू में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के पुराने रिश्ते पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अक्षय और शिल्पा काफी गंभीर रिश्ते में थे और उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दर्शन के अनुसार, आपसी गलतफहमी के कारण दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।