अंशुला कपूर ने अपनी शादी में मां मोना कपूर की 42 साल पुरानी निशानी को किया शामिल
फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपनी शादी के मौके पर अपनी स्वर्गीय मां मोना कपूर का दुपट्टा ओढ़ा। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "एक चीज ऐसी थी जिसे मैं अपने साथ रखना चाहती थी, और वह है मेरी मां का 42 साल पुराना गोल्ड टिश्यू और जरदोजी वाला दुपट्टा।" उन्होंने आगे बताया कि अपने नए जीवन की शुरुआत के समय इस दुपट्टे को ओढ़ना उन्हें बेहद खास और सही महसूस हुआ।