अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, सेना और NDRF बचाव में

हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह एक 4 साल का बच्चा लगभग 220 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। पुलिस, NDRF और सेना की टीमों ने फौरन बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बच्चे तक बोरवेल के भीतर ऑक्सीजन पहुंचाई। बच्चे की हालत पर नजर रखने के लिए बोरवेल में कैमरा डाला गया है। गौरतलब है कि 2006 में कुरुक्षेत्र में प्रिंस नाम का एक बच्चा भी बोरवेल में गिर गया था।

by shortkt.com
23 hours ago
अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, सेना और NDRF बचाव में | ShortKT