अंतरिक्ष से सामने आया अनोखी झील का वीडियो, 118 नदियां मिलने के बाद भी बाहर नहीं बहता पानी
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से किर्गिस्तान की प्रसिद्ध इस्सिक-कुल झील का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। इस अनोखी झील में 118 से भी ज़्यादा नदियां और जलधाराएं आकर गिरती हैं, मगर यहां से पानी बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। तियान शान पर्वत श्रृंखला में समुद्र तल से 1607 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह झील किसी भी समुद्र से नहीं जुड़ी है। यही वजह है कि इसका अधिकांश पानी केवल वाष्पीकरण (भाप बनने) के जरिए ही कम होता है।