अंडों से डरती हैं? महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की एक याचिका को खारिज कर दिया। मोइत्रा ने हेट स्पीच मामले में पुलिस के सामने वर्चुअली पेश होने की अनुमति मांगी थी। इस पर कोर्ट ने सवाल किया, "आप एक सांसद हैं? राजनीति में आकर आप अंडों से डरने लगीं? हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने तो सीने पर गोलियां झेली थीं।"