अंडे फेंकने की घटना पर महुआ मोइत्रा का आरोप, कहा- यह बीजेपी की सोची-समझी साजिश
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने आवास पर हुए अंडे के हमले का एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें इमारत के बाहर मौजूद कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी के झंडे थामे हुए नजर आ रहे हैं। मोइत्रा ने दावा किया कि यह आम लोगों का आक्रोश नहीं, बल्कि बीजेपी द्वारा प्रायोजित हमला है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने वहां मौजूद भीड़ को वहां से हटाने का कोई प्रयास नहीं किया।