अंजना ओम कश्यप मानहानि मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने खान सर को दी मर्यादित भाषा के इस्तेमाल की नसीहत

पत्रकार अंजना ओम कश्यप द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को आपस में समझौता करने का सुझाव दिया है। खान सर के संदर्भ में टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट ने कहा, "आलोचना की जा सकती है लेकिन मर्यादा होनी चाहिए। उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।" इस दौरान खान सर के वकील ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि पत्रकार के बच्चों से जुड़ी जानकारियों को हटा दिया जाएगा।

by shortkt.com
5 hours ago
अंजना ओम कश्यप मानहानि मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने खान सर को दी मर्यादित भाषा के इस्तेमाल की नसीहत | ShortKT