अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की भीड़ ने की थी बर्बर हत्या, शरीर पर मिले थे 51 जख्म
साल 2020 के दिल्ली दंगों में आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कोर्ट ने माना है कि ताहिर हुसैन उस हिंसक भीड़ का हिस्सा था। फैसले में बताया गया कि अंकित शर्मा का शव नाले से बरामद हुआ था और उन्होंने सिर्फ अंडरवियर पहना हुआ था। उनके शरीर पर कुल 51 चोट के निशान थे, जिनमें से 18 घाव धारदार हथियारों से किए गए थे। अदालत ने इस घटना को अत्यंत क्रूर और वीभत्स हत्या करार दिया है।