अंकित बालियान की हत्या से पहले का वीडियो वायरल, गाने की लाइनें बनीं आखिरी पोस्ट
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपनी मौत से कुछ समय पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' बोल गाते हुए नजर आए। शामली के एसपी एनपी सिंह के अनुसार, यह घटना तब हुई जब अंकित जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।